PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर बड़ी सकफता हासिल की है। इस दौरान अधिक जानकारी देते हुए IPS Harmanbir Singh Gill पुलिस कमिश्नर अमृतसर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि
. .तीन आरोपियों के कब्जे से दो AK-47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। CP Amritsar Harmanbir Singh Gill ने ओर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे। आरोपियों पर पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक अवैध हथियार पहुंचाने में शामिल होने का संदेह है।
.
इस मामले में थाना छेहर्टा अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाल रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिलते थे।
. .इसके साथ ही विदेश में बैठे हथियार तस्कर के साथ आरोपियों के संपर्क और सीमा पार से होने वाली हथियारों की तस्करी के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क का दायरा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों तक सीमित नहीं हो सकता। इसलिए पूछताछ और जांच के आधार पर इस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
.यह भी पढ़ें : उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु






























