PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना

Jalandhar adampur bus accident youth death case protest start the family

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से भाग गया। उसे पकड़ने की मांग को लेकर परिवार ने आदमपुर-होशियारपुर रोड पर धरना लगा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान

.

.

राजन (17) निवासी चूहड़वाली के रूप में हुई है। घटना 2 बसों के ओवरटेक करने के दौरान हुई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवक के दादा ने बताया कि राजन उनका इकलौता पौता था। लोगों का कहना है कि सुबह स्कूल टाइम में करतार बस का चालक सवारियों को उतार रहा था। इस दौरान सामने से रोडवेज की बस करतार बस को ओवरटेक करने लगी और उसने राजन को कुचल दिया।

.

Jalandhar adampur bus accident youth death case protest start the family
Jalandhar Adampur Bus Accident youth Death Case Protest Start the Family

.

ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया, जबकि कंडक्टर को काबू कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर को थाने ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।

.

यह भी पढ़ें : अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आया था परिवार

.

.

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद