PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पुलिस और प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी राकेश त्रेहन {Rakesh Trehan} ने iPhone का लंगर लगाया। इसमें 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं के नाम से iPhone के 17 या उससे ऊपर के मॉडल ड्रॉ के जरिए निकाले गए। सेक्टर-10 में अपने घर में कारोबारी राकेश त्रेहन {Rakesh Trehan} ने मीडियाकर्मियों के सामने 15 महिलाओं के नाम से ड्रॉ निकाला।
. .हालांकि, मौके पर इन iPhone को लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा था, लेकिन कारोबारी का कहना है कि वह 10 महिलाओं के घर पर उनका आईफोन पहुंचाएंगे। पिछली बार पेट्रोल के लंगर के वक्त प्रशासन ने कारोबारी त्रेहन को हिरासत में ले लिया था। क्योंकि, पेट्रोल के लंगर के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ने की नौबत आ गई थी।
. .लंगर लगाने से पहले कारोबारी त्रेहन ने प्रशासन की रोक के बारे में कहा कि iPhone के लंगर में भीड़ नहीं जुटाई जाएगी। इस दौरान सिर्फ मीडिया मौजूद रहेगी। उनकी मौजूदगी में ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसका भी मोबाइल निकलेगा, वह उसके घर जाकर मोबाइल देंगे। ड्रॉ का टाइम दोपहर 12 से 2 बजे तक रखा गया। त्रेहन ने लोगों से भी अपील की कि कोई भी उनके घर आकर भीड़ जमा न करे।
.यह भी पढ़ें : कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global
. .






























