PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

अपने आप को सिविल जज बताकर लोगों से ठगी करने वाली महिला, पति और ड्राइवर सहित गिरफ्तार,

a woman who cheat people by calling herself civil judge arrested along with husband and driver in bathinda

PTB Big News बठिंडा : बठिंडा पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सिविल जज बताकर लोगों से धोखाधड़ी करती थी / इतना ही नहीं लोगों में अपना रौब दिखाने के लिए अपने पति की कार पर जिला सेशन कोर्ट जज की प्लेट भी लगा रखी थी, और नकली आईडी कार्ड भी बना रखा था /

.

.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला जसवीर कौर, उसके पति कुलवीर सिंह निवासी गांव कल्याण सुक्खा व उसके ड्राइवर प्रगट सिंह निवासी गांव रामणवास व एक अज्ञात व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है / पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि पता चल सके कि उक्त लोगों ने अब तक कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की और नकली जज बनकर वह क्या करती थी /

.

थाना नथाना के एएसआई जसवीर सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि गांव कल्याण सुक्खा की रहने वाली जसवीर कौर ने अपने पति कुलवीर सिंह, ड्राइवर प्रगट सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा है / आरोपी जसवीर कौर अपने आप को जज बताती और अपने पति की ब्रेजा कार (पीबी-03एके-0063) पर लाल रंग की प्लेट लगा रखी है, जिस पर जिला सेशन कोर्ट लिखा हुआ है /

.

.

उसकी यह गाड़ी आरोपी प्रगट सिंह चलाता है / जसवीर कौर ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सिविल जज का नकली आईडी कार्ड भी बना रखा है / यह लोग भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं / सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपियों से कार भी बरामद की गई है /

.

मामले के जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है / अब तक की गई जांच में सामने आया है कि आरोपी 24 से ज्यादा लोगों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर चुके है / फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के बाद मामले में ओर भी खुलासे किए जा सके /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें