PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था को कायम कर पाने में पूरी तरह से हुई फेल : विधायक हैनरी

Aam Aadmi Party government has completely failed to maintain law and order in Punjab: MLA Bawa Henry Loksbha byelection Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : लोकसभा चुनाव को लेकर हल्का उत्तरी विधासनसभा के वार्ड न 4 के अंतर्गत रेरू गांव और वार्ड न 63 के अंतर्गत बड़ा सईपुर में कांग्रेस की रैली का आयोजन किया गया जिसमे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी और क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने जनता को कांग्रेस द्वारा किए विकास कार्यो से अवगत कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा की आम आदमी पार्टी को दलित विरोधी करार देते हुए कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान बताये की कांग्रेस सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास पर एक शोध स्थापित करने लिए 25 करोड़ रु मंजूर किए थे आम आदमी सरकार ने इस परियोजना को क्यों रोका ? उन्होंने कहा आदमी सरकार केवल दलित समाज की वोटे बटोरने के किये बाबा साहेब डा बी आर आंबेडकर की तस्वीर लगाना पसंद करती है

उन्होंने कहा अगर इनके दिल में बाबा साहेब के लिए इतनी भी इज़्ज़त होती तो वह आई के गुजराल टेक्नीकल यूनिवर्स्टी,जालंधर में अत्याधुनिक डा बी आर अंबेडकर म्यूजियम का काम बंद न करवाते।चन्नी ने कहा की भारत रतन बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन कार्यो और दर्शनों को कायम रखने के लिए 150 करोड़ रु की लागत से स्मारक का शिलान्यास किया था वो कार्य भी आम आदमी सरकार ने रोक दिया।

विधायक हैनरी ने आम आदमी सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा की एकमात्र एक वर्ष के आप सरकार के शाशनकाल के दौरान दिन प्रतिदिन गोलियां चलने की खबरे सुनकर पंजाब की जनता सहम चुकी है। उन्होंने कहा हर आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी और दिन दिहाड़े क़त्ल और लूट खसूट हो रही है, जिसके लिए सीधे तौर पर पंजाब की नई आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार बताते हुए, हैनरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अब तक पंजाब में कानून व्यवस्था को कायम कर पाने में पूरी तरह से फेल साबित हुए।

अंत: उन्होंने जनता से यह अपील की वह अपना कीमती वोट कांग्रेस के उम्मीदवार प्रो कर्मजीत कोर चौधरी को डालकर स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि दें। इस रैली में पूर्व पार्षद ओम प्रकाश, कांग्रेसी नेता विजय भाटिया, बिक्रम सिंह खेहरा, पूर्व विधायक हरदियाल सिंह, कम्बोज, मोंटी शर्मा, चमकौर सिंह, हरप्रीत वालिया, कर्नल सिंह, अशोक कुमार, कर्मजीत सिंह, दिनेश शर्मा, जरनैल सिंह, जसवंत लाल, अरविन्द, सिल्की आदि भारी संख्या में उपस्तिथ थे।

Latest News