PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में जालंधर वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ के इलाकों में किया रोड शो, लोगों से की रिंकू के पक्ष में वोट डालने की अपील

CM Mann held a road show in favor of AAP candidate Sushil Rinku Jalandhar West Central and North appealed to the people to make Rinku win Loksbha byelection Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को हल्का जालंधर वेस्ट, नॉर्थ और सेंट्रल के विभिन्न इलाके में रोड शो किया और लोगों से ‘आप’ उम्मीदवार को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के भार्गव नगर से रोड शो की शुरुआत की। यहां से उन्होंने नारी निकेतन चौक तक रोड शो निकाला।

जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने मिलाप चौक से भगत सिंह चौक तक रोड शो किया। वहीं जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में दोमोरिया पुल से किशापुरा चौक तक रोड शो किया एवं लोगों से रूबरू हुए। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कई जगहों पर लोगों को संबोधित भी किया। जालंधर के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अकाली दल और कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले बोले और कहा कि कांग्रेस-अकाली नेताओं ने आपके बच्चों की पढ़ाई बेच दी। बुजुर्गों की दवाई बेच दी और इन पैसों से अपने लिए बड़े बड़े महल बनाए और अरबों रुपए की संपत्ति अर्जित की।

मुख्यमंत्री ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल पर भी हमला बोला और कहा कि हरसिमरत कौर बादल ने 2019 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास साढ़े तीन किलो सोना और करोड़ों रुपए नगद एवं करोड़ों रुपए की संपत्ति है। उन्होंने सवाल किया कि उनके पास इतने पैसे कहां से आए? दरअसल ये सब जनता के पैसे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व उद्योग मंत्री श्यामसुंदर अरोड़ा पर भी मुख्यमंत्री ने हमला बोला और कहा कि उनके घर से छापे में करोड़ों की संपत्ति के कागजात के अलावा नोट गिनने वाली मशीन मिली।

CM Mann held a road show in favor of AAP candidate Sushil Rinku Jalandhar West Central and North appealed to the people to make Rinku win Loksbha byelection Jalandhar

मतलब साफ है कि उद्योग मंत्री रहते हुए वह पंजाब के व्यापारियों से मोटा पैसा वसूलते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में सत्ताधारी नेता पंजाब के व्यापारियों से व्यापार में हिस्सा लेते थे। हिस्सा नहीं देने पर उन्हें डराते धमकाते थे और रेड डलवाते थे। हम व्यापारियों से हिस्सा नहीं लेते हैं। हम पंजाब के आमलोगों के दुख दर्द में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब के व्यापारियों से हमारा कोई भी नेता कमीशन और हिस्सेदारी नहीं मांगता है। पंजाब के व्यापारी अब बेखौफ होकर अपना व्यापार करते हैं और सरकार को करोड़ों रुपए का टैक्स भी भरते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ सरकार आम आदमी की सरकार है। आम जनता की सहूलियत के लिए हमने सरकारी कार्यालयों और स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 2:00 बजे तक कर दिया है। इस फैसले से रोज 350 मेगावाट बिजली की बचत होगी और पंजाब के सरकारी कार्यालयों के हर महीने 16 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजली के बिल बचेंगे। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को अब अपने परिवार और बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा।

Latest News