PTB Big न्यूज़ मलेरकोटला : मलेरकोटला से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मलेरकोटला के ‘आप’ पार्षद मोहम्मद अकबर का आज सुबह मलेरकोटला लुधियाना बाईपास के पास गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। अकबर आज सुबह जिम जा रहे थे तबी 2 बाइक सवार बदमाशों की ओर से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अकबर वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे। आपको यह भी बता दें कि कुछ समय पहले अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अनवर की भी दो मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस वारदात होने के बाद लोगों में सहम का माहौल है। जिक्रयोग्य है कि सरेआम हत्या को अंजाम देना अपने आप में सवाल खड़ा करता है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।








































