.
ADC Jasbir Singh was sent a demand letter to the Deputy Commissioner for not removing the slums Jalandhar
छोटे छोटे बच्चों पर तरस खाए पंजाब सरकार,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल शर्मा एक बार फिर गरीबो के लिए सामने आए / ताजा मामला गुरु नानक पूरा क्षेत्र में पड़ती झुग्गियों से जुड़ा है / पंजाब सरकार ने झुग्गियों हो हटाने के लिए नोटिस दिए है /
.जानकारी के अनुसार पिछले25 से 30 वर्षों से पावर कॉम के जमीन पर लगभग 400 से जादा परिवार जहा रह रहे है, लेकिन अब पंजाब सरकार इन्हें उजाड़ कर जहा डंप बनाने की तैयारी कर रही है / इन 400 परिवारों का घर उजड़ते देख किशनलाल शर्मा इन्हें लेकर डी सी ऑफिस पहुंचे / डी सी ऑफिस पहुंच कर किशनलाल शर्मा और छोटे छोटे बच्चो ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की /
.इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि यह मोदी सरकार गरीबों के लिए आवास योजना के तहत घर बना कर दे रही है, लेकिन पंजाब सरकार इन गरीबो का आशियाना छीन रही है / उन्होंने कहा अगर पंजाब सरकार ने गरीबों के साथ कोई धक्का करती है तो उसे इसके इल्ज़ाम भुगतना होगा / उन्होंने कहा कि आज उन्होंने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर के नाम एक मांग पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से कहा कि इतनी ठंड में छोटे छोटे बच्चे कहा जाएंगे /
.उन्होंने कहा सरकार गरीबों को आवास योजना के तहत ।इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल करेगे / इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि पिछले 30 सालों से यह परिवार जहा रह रहे है / उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार इन गरीबों के हक के लिए कुछ कर नही सकती तो गरीबो पर अत्याचार करना भी बंद करे /
.उन्होंने कहा इलाके के विधायक राजिंदर बेरी अगर क्षेत्र का कोई विकास नही करा सकते तो जहा कूड़े का डंप बना इलाके की हालात और खास्ता न करे / उन्होंने कहा अगर नगर निगम जहा डंप बनाने की कोशिश करेगी तो सारे इलाकावासी इसका विरोद्ध करेगा / इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव चंदन भनोट ने कहा कि अगर सार्वजनिक स्थान पर डंप बनाने का फैसला वापिस नहीं लिया तो निगम प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा /
.उन्होंने कहा कि कूड़े के डंप से इलाके में कई बीमारियां फैल जाएगी / इस अवसर पर एडवोकेट अशोक गांधी, धर्मपाल, तजिंदर वालिया, नितिन बरोल, बोबीन शर्मा, रमेश, संजय, आकाश, सतीश, राजिंदर, देनिश, महेश, राजश्री, सोने लाल, राधा, राज रानी, नीलम, सुनीता, रजनी, सुनील, विक्की,अमन, बॉबी आदि मौजूद रहे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ADC Jasbir Singh was sent a demand letter to the Deputy Commissioner for not removing the slums Jalandhar































