PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

Pahalgam Terror Attack के बाद पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने की कड़े शब्दों में निंदा,

after-pahalgam-terror-attack-former-mp-sushil-rinku-strongly-condemned-it-jalandhar

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों के हमले में निर्दोष नागरिकों के हताहत होने का हृदयविदारक समाचार सुनकर मन दुःखी है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

.

.

सुशील रिंकू ने कहा कि निहत्थे मासूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है। इस हमले के अपराधियों को अपने जघन्य कृत्य की बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि देश के सभी राजनैतिक दलों को मिलकर एक स्वर में आतंकवाद के हर रूप का विरोध करना होगा। इस जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य के अपराधियों और उनका समर्थन करने वालों को जल्द से जल्द

.

.

न्याय के कटघरे में लाना ही आंतकवाद का मुहंतोड़ जवाब होगा। सुशील रिंकू ने आगे यह भी कहा कि पहलगाम हमला मानवता के दुश्मनों द्वारा किया गया घृणित कार्य, अमानवीय और तिरस्कार के योग्य है। उन्होंने माननीय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माननीय गृहमंत्री अमित शाह से आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले पाकिस्तान को जल्द ही सबक 

.

.

सिखाने की मांग करते हुए कहा कि यह खेल पाकिस्तान ने शुरू किया है, लेकिन पूरे देश को पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार और भारतीय जवान इसे खत्म करेंगे। जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा आतंकियों के इस कुकृत्य का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की।