After rising Corona figures, now Germany also imposed lockdown again germany is extending its nationwide lockdown
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जर्मनी : ब्रिटेन के बाद अब जर्मनी ने भी देश में दोबारा सख्त लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है / कोरोना वायरस के खतरे को बढ़ता देख जर्मनी की सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है / जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इसे लेकर बयान जारी किया है /
. .चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि हम महीने के अंत तक अपने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का विस्तार कर रहे हैं और कोरोनो वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सख्त और नए प्रतिबंध लगा रहे हैं / कोरोना महामारी शुरू होने के बाद 30 दिसंबर 2020 को पहली बार जर्मनी में एक दिन में संक्रमण से 1000 से अधिक मौतें हो गई थीं /
..
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्रए रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने बताया था कि बुधवार को 1129 मौतें हुईं / इससे एक सप्ताह पहले एक दिन में 962 मौतें हुई थीं / इन मौतों के साथ जर्मनी में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 32107 तक पहुंच गई थी / जर्मनी में महामारी की पहली लहर में अपेक्षाकृत कम मृत्यु दर थी, लेकिन दूसरी लहर में हाल के हफ्तों में प्रतिदिन सैकड़ों मौतें हो रही हैं /
. .प्रमुख यूरोपीय देशों में इटली, ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन में अभी भी मरने वालों की संख्या अधिक है / जर्मनी में 16 दिसंबर को स्कूलों और अधिकतर दुकानों को बंद किए जाने के साथ ही व्यापक स्तर पर प्रतिबंध लगाए गए, जो 10 जनवरी तक लागू रहेंगे / अब इन प्रतिबंधों को और आगे बढ़ा दिया गया है / जर्मनी में अब तक कुल मिलाकर लगभग 16.9 लाख मामले सामने आ चुके हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
After rising Corona figures, now Germany also imposed lockdown again germany is extending its nationwide lockdown




































