PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील पर लिया बड़ा एक्शन,

all-out-action-against-lawyer-who-tried-to-throw-shoe-at-cji-delhi

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ अब चौतरफा कार्रवाई शुरू हो गई है। इस गंभीर अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने उनकी अस्थायी सदस्यता समाप्त कर दी है, उनके सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, और बेंगलुरु में उनके खिलाफ एक आपराधिक FIR भी दर्ज की गई है।

.

.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर वकील राकेश किशोर की अस्थायी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि उनका नाम एसोसिएशन की सूची से हटा दिया जाएगा और उनके नाम पर जारी कोई भी कार्ड रद्द कर जब्त कर लिया जाएगा। SCBA ने सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को भी सूचित करने का फैसला किया है

.

.

ताकि किशोर के एक्सेस कार्ड को तुरंत रद्द किया जा सके और उनके अदालत में प्रवेश पर रोक लग सके। इसके साथ ही, बेंगलुरु पुलिस ने अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भक्तवचला की शिकायत पर वकील राकेश किशोर के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 (लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला) और

.

.

133 (अपमान करने के इरादे से हमला) के तहत दर्ज की गई है, जिससे अब उन पर कानूनी शिकंजा भी कस गया है। गौरतलब है कि घटना वाले दिन खुद CJI बी.आर. गवई ने उदारता दिखाते हुए वकील को छोड़ने के लिए कहा था और दिल्ली पुलिस ने भी पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया था। लेकिन अब न्यायपालिका की गरिमा पर हमले के इस मामले में कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई तेज हो गई है।

.