PTB Sad न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर शहर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां आज नहर से डाक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दुख निवारण अस्पताल में कार्यरत ग्रीन एवेन्यू निवासी डा. संजीव वोहरा पिछले 2 दिन से लापता थे। उनका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। उनकी गाड़ी तारा वाला पुल के समीप मिली है।
इस घटना की शिकायत परिवार ने पुलिस को दे दी है। गाड़ी मिलने के बाद पुलिस ने नहर में गोताखोरों को उतारा और उनका शव बरामद कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आतमहत्या की आशंका जताई गई है। आपको यह भी बता दें कि डा. वोहरा रंजीत एवेन्यू स्थित मुंद अस्पताल के पार्टनर थे और ग्रीन एवेन्यू में रहते थे। पिछले कुछ दिनों से परेशान थे।
परेशानी की वजह क्या थी, यह उन्होंने परिवार को भी नहीं बताया। बीते रविवार 15 मई को वह घर से कार पर निकले और फिर लौटकर नहीं आया। स्वजनों ने आसपास काफी तलाश की, पर कुछ पता नहीं चला। शनिवार देर रात डा. वोहरा की कार तारांवाला पुल के नजदीक देखी गई । पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को नहर में उतारा। सुबह तकरीबन आठ बजे डॉ. वोहरा का शव नहर से बरामद हुआ।








































