PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुबह-सुबह ग्रीन एवेन्यू पार्क में गन पॉइंट पर लुटेरों ने वेरका मिल्क प्लांट की सप्लाई देने आये व्यक्ति से लुटे कैश और सोना,

amritsar gun point loot cctv mla kunwar vijay partap singh verka milk plant green avenue Big Crime News

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बीते दिनों मेहता चौक के पास हुई लूट की वारदात की तरह इसे भी तीन नकाबपोशों ने गन पॉइंट पर अंजाम दिया है। यह लूट अमृतसर नॉर्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित पार्क में बने वेरका बूथ पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अल सुबह तकरीबन 5 बजे की है।

वेरका मिल्क प्लांट से गाड़ियां दूध की सप्लाई लेकर ग्रीन एवेन्यू पार्क में स्थित वेरका बूथ पर पहुंची थी। इसी दौरान तीन नकाबपोश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंच गए। एक मोटरसाइकिल पर ही बैठा था, तभी दो मोटरसाइकिल से उतरे और दूध की सप्लाई उतार रहे व्यक्ति को घेर लिया। एक ने पिस्टल तो दूसरे ने दातर दिखा जेब से सब निकालने को कह दिया। बार-बार विक्रेता के पैर पर गोली मारने की धमकी दी गई।

गन पॉइंट पर लूट करने वालों ने दूध की सेल के 8 हजार रुपए कैश निकाल लिया। वहीं कान में पहनी हुई सोने की बाली व हाथ में पहना हुए चांदी का कड़ा भी उतार लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों की मूवमेंट व मोटरसाइकिल से कुछ जानकारियां प्राप्त की जा सकें।

Latest News