PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन

another tragedy after chuni lal bhagat his son in law mohan lal bhagat has passed away

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चूनी लाल भगत के आज यानि गुरवार की सुबह अचानक निधन के बाद भगत परिवार को आज एक और उस समय गहरा सदमा लगा। जब उनके दामाद मोहन लाल भगत का भी निधन हो गया। एक ही दिन परिवार में दो सदस्यों की मौत से परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई।

.

.

आपको यह भी बता दें कि मोहन लाल भगत को कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वह कोमा में चले गए थे। आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मोहन लाल भगत जालंधर के दिलबाग नगर के रहने वाले थे और सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक फैल गया।

.

.

एक तरफ परिवार आज ही पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के निधन से गहरे सदमे में था, वहीं कुछ ही समय बाद दामाद मोहनलाल भगत के निधन की खबर ने दुख को और बढ़ा दिया। भगत परिवार पर एक ही दिन में दो अपनों को खोने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना

.