PTB News

Latest news
जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता... एच.एम.वी. की बी.वॉक मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्श... लोगों की शिकायतों के निवारण को लेकर ADGP S. Rai का आया बयान, जल्द सिस्टम में होंगे बड़े सुधार,

पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार

punjab amritsar police bust arms smuggling network seize ak47 with cartridges

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर बड़ी सकफता हासिल की है। इस दौरान अधिक जानकारी देते हुए IPS Harmanbir Singh Gill पुलिस कमिश्नर अमृतसर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि

.

.

तीन आरोपियों के कब्जे से दो AK-47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। CP Amritsar Harmanbir Singh Gill ने ओर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे। आरोपियों पर पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक अवैध हथियार पहुंचाने में शामिल होने का संदेह है।

.

punjab amritsar police bust arms smuggling network seize ak47 with cartridges
Amritsar Police bust Arms smuggling network seize ak47 with cartridges CP Amritsar Harmanbir Singh Gill

.

इस मामले में थाना छेहर्टा अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाल रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिलते थे।

.

यह भी पढ़ें : अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आया था परिवार

.

इसके साथ ही विदेश में बैठे हथियार तस्कर के साथ आरोपियों के संपर्क और सीमा पार से होने वाली हथियारों की तस्करी के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क का दायरा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों तक सीमित नहीं हो सकता। इसलिए पूछताछ और जांच के आधार पर इस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु