PTB News

Latest news
मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर... आईवी वर्ल्ड स्कूल द्वारा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर मार्गदर्शन सत... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर में प्रथम सेमेस्टर के विद्य... एच.एम.वी. की प्रीति ने यूनिवर्सिटी में स्थान हासिल किया , एलपीयू ने 5वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और ग्लोबल समिट 2026 में 20 से अधिक देशों के 65 से अधिक... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में टैलेंट हंट ‘परिचय’ ने प्रतिभाओं को दिया मंच, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕਾਮਰਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ‘ਕਾਮਫੈਸਟ 2026’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ, पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से फिर लगी फटकार, मुख्य सचिव पर लगा 1 लाख का जुर्माना पंजाब : आप पार्टी के सरपंच के बेटे की गो*लि*यां मार*कर की हत्या, दोस्त घायल CM ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में टेका माथा, 25 लाख रुपये देने की कर दी घोषण...

पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने

ASI Jaswant Singh returning from duty in Ajnala police station amritsar area shot by unknown

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते अमृतसर के अजनाला थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक ASI पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली ASI के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि गंभीर चोट के बावजूद ASI ने हिम्मत नहीं हारी और खुद मोटरसाइकिल चलाकर थाना अजनाला पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अमृतसर अस्पताल में भर्ती करवाया,

.

.

जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात शुक्रवार की बताई जा रही है। जब ASI जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से अजनाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला पिंड गांव के पास एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

ASI Jaswant Singh returning from duty in Ajnala police station amritsar area shot by unknown
ASI Jaswant Singh returning from duty in Ajnala police station Amritsar area Shot by unknown

.

इसके बावजूद उन्होंने मोटरसाइकिल नहीं रोकी और किसी तरह थाना अजनाला पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों को अपने साथ हुई फायरिंग की जानकारी दी। थाने पहुंचने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने घायल एएसआई जसवंत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि सिर में गोली लगने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट

.

.

यह भी पढ़ें :Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा