PTB Big Accident न्यूज़ राजपुरा : पटियाला-राजपुरा रोड स्थित एक चौक पर बस और टैंकर की वीरवार सुबह हुई टक्कर में 4 लोग गंभीर जख्मी हाे गए। बताया जा रहा है कि पीआरटीसी की यह बस चंडीगढ़ से बठिंडा की तरफ जा रही थी।
बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 5.30 बजे हुआ। राजपुरा के नजदीक तारकोल से भरे टैंकर से टक्कर हो गई। बस में करीब 40 यात्री थे, जिनमे से 30 को मामूली चोटें होने की वजह से प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। कई घायलाें काे पीजाआइ भी रेफर किया गया है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार टैंकर के पिछले ट्रकों के एक्सेल टूट गए थे। इसकी वजह से टैंकर के पहिये जाम होने पर इसी बीच सड़क पर रोका गया था। बीच रास्ते खड़े टैंकर से बस की टक्कर हुई है। इसके चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। हालांकि वर्षा के कारण इसमें कुछ रुकावट आ रही है।
राजपुरा में एक्सीडेंट के बाद ट्रैफिक क्लियर करने पहुंचे एसआइ गुरबचन सिंह ने कहा कि मौके पर टैंकर के ड्राइवर और हेल्पर नहीं मिले। फिलहाल घायलाें को राजपुरा अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद ट्रैफिक क्लियर करवा रहे हैं। इसमें अभी कुछ समय लग जाएगा। गाैरतलब है कि पंजाब में पिछले 2 दिन से लगातार वर्षा हाे रही है। इसके चलते सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लाेगाें से अपील की है कि वर्षा के दाैरान तेज गति से वाहन न चलाएं।








































