PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब से बड़ी खबर, सेशन जज के घर की दीवार पर लिखे मिले ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे,

Big news from Punjab slogans of 'Khalistan Zindabad' written on the wall of the session judge's house

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब के फरीदकोट में सेशन जज की कोठी के बाहर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखे मिले हैं। हालांकि, इसका पता चलते ही पुलिस ने काले रंग के पेंट से नारे मिटा दिए। फरीदकोट में इससे पहले भी पार्क की दीवार पर यही नारे लिखे हुए थे। पंजाब में लगातार माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है।

सेशन जज के घर के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे होने का पता चलते ही फरीदकोट पुलिस हरकत में आ गई। तुरंत पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। इसके अलावा सेशन जज की कोठी को आते-जाते रास्ते की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च पर हिंसा हो चुकी है। शिवसेना के मार्च का कुछ सिख संगठन ने विरोध जताया। जिसके बाद हालात बिगड़ गए और दोनों तरफ से पत्थरबाजी हो गई। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया।