PTB Big न्यूज़ समराला : समराला इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिस में कथित तौर पर 15-20 निहंग सिंहों ने 22 वर्ष के एक नौजवान को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद रोष में आए मृतक नौजवान के परिवार और गांववासियों ने थाना समराला को घेर लिया है और दोषियों की गिरफ्तारी की जा रही है। प्रदर्शनकारी जिसमें बड़ी संख्या महिलाएं है ने समराला थाना के बाहर धरना लगाते हुए लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर यातायात ठप्प कर दी है।
प्राप्त हुई जानकारी अनुसार मृतक नौजवान अवतार सिंह (22) निवासी गांव कुल्ली (राड़ा साहिब) के घर कल 20-25 की संख्या में निहंग सिंह पहुंचे और किसी लड़की के गायब होने के मामले में इस लड़के को पूछने लगे। मृतक लड़के के रिश्तेदारों ने बताया कि यह निहंग सिंह अवतार सिंह को अपनी गाड़ी में बैठाकर समराला के पास के गांव मंजाली कलां में ले आए। इस दौरान मृतक अवतार सिंह के गांव से उसके 4-5 रिश्तेदार भी साथ ही वहां पहुंच गए।
आरोप है, कि निहंग सिंहों ने इस लड़के को एक घर के अंदर ले जाकर बहुत बेरहमी के साथ पीटा और लड़के की हालत खराब हो गई। इसके बाद लड़के रिश्तेदारों ने लड़के को पानी पिलाया और निहंग सिंहों को विनती की कि उनका लड़का बेकसूर है और उसे किसी बात का कोई अता-पता नहीं है। परंतु निहंग सिंहों ने लड़का उसके रिश्तेदारों को नहीं सौंपा और फिर से उसकी मारपीट शुरू कर दी। जिस कारण लड़के की मौत हो गई।
मृतक अवतार सिंह का शव को वुस के वारिस सिविल अस्पताल लेकर आए हैं, लेकिन मृतक के गांववासी और उसके अन्य रिश्तेदार बड़ी संख्या में समराला में पहुंच गए और इस निंदनीय घटना खिलाफ थाना समराला का घेराव किया गया है। इस घटना को लेकर फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।








































