PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के DGP गौरव यादव ने गैंगस्टरों के Encounter को बारे में किया बड़ा खुलासा,

big revelations of punjab dgp about the encounter of gangsters Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने वाले शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत कूसा का गत दिन एनकाऊंटर कर दिया गया। इस एनकाऊंटर बारे पूरी जानकारी देते हुए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि इस बारे पूरी डिटेल मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी गई कि एनकाऊंटर में किस अफसर की भूमिका रही और यह कैसे किया गया।

DGP गौरव यादव ने यह भी कहा कि जल्द ही गैंगस्टरों और नशों का पंजाब से पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा। एनकाऊंटर दौरान एक AK-47 और एक पिस्तौल के अलावा बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए है, इस संबंधित जांच चल रही है। मारे गए शूटरों के पाकिस्तान भागने की फिराक में होने बारे DGP ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

जो AK-47 बरामद की गई है, पूरा शक है कि वो वहीं AK-47 हैं जो सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल की गई थी पर अभी इसे फोरैंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही असल सच पता चल सकेगा। DGP गौरव यादव ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का सिर्फ एक शूटर दीपक मूंडी फरार है, जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Latest News