PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

Punjab : सरकारी बसों के पहिए थमने से 5 लाख यात्री हुए प्रभावित, कब तक रहेगा चक्का जाम

punjab government bus strike harpal cheema transport protest

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : आज यानि सोमवार से पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पनबस-पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में सरकारी बसों के पहिए थम गए हैं। हड़ताल का असर लोकल और दूसरे राज्यों को जाने वाले रूटों पर भी दिखाई दे रहा है।

.

.

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार भी सक्रिय हो गई है। परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सुबह 10 बजे यूनियन के साथ बैठक बुलाई है। यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की मांगों पर लंबे समय से कोई फैसला नहीं लिया गया, जिसके कारण उन्हें हड़ताल का कदम उठाना पड़ा। सरकार के पास 2,900 से अधिक सरकारी बसों का बेड़ा है।

.

.

इनमें करीब 1,694 बसें पंजाब रोडवेज/पनबस और 1,304 बसें पीआरटीसी की हैं। ये बसें 1,000 से ज्यादा स्थानीय और अंतरराज्यीय रूटों पर संचालित होती हैं। अकेले पीआरटीसी 577 से अधिक रूटों पर यात्रियों को सेवाएं दे रही है। पंजाब के अलावा ये बसें दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश तक चलती हैं।

.

यह भी पढ़ें : Punjab : महिलाओं को 1000-1500 देने वाली पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका

.

यह भी पढ़ें : Commonwealth Gold लेकर विजेता बनी साक्षी चौधरी, जितने के बाद एशियन गेम्स और ओलिंपिक को लेकर क्या कहा

.