PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर लुधियाना में हुई 8.49 करोड़ की डकैती के मामले का किया खुलासा,

big success police in ludhiana cash van robbery case five out ten accused caught cm disclosed by tweet press Conference Ludhiana Police CP Mandeep Singh

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में कैश वैन डकैती मामले को पंजाब पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने घटना के 60 घंटों के अंदर केस को सुलझा लिया है। वारदात में शामिल 10 आरोपियों में से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। यह दावा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल पर किया है। साथ ही कहा है कि मामले की जांच चल रही है। इससे पहले बुधवार सुबह राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक ट्वीट किया।

इसमें उन्होंने लिखा था कि पंजाब पुलिस को लुधियाना कैश वेन लूट केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने वाली है। उस समय ही ऐसा माना जा रहा था कि पुलिस ने जो कुछ लोग गिरफ्तार किए थे, उनसे पूछताछ के बाद सारा मामला सुलझा लिया है।

इससे पहले मोहाली में कुछ साल पहले 1.34 करोड की कैश वैन लूट मामला हुआ था। केस हल करने में पुलिस को कम से कम 15 दिन से ज्यादा दिन का समय लग गया था। उस मामले में कई पुलिस मुलाजिमों पर गाज गिरी थी।

लुधियाना में शनिवार को हथियारबंद दस लुटेरों ने कैश कैरी करने वाली कंपनी सीएमएस के न्यू राजगुरु नगर स्थित दफ्तर में घुस कर 8.49 करोड़ रुपये लूट लिए थे। लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर भाग गए थे।

Latest News