.
bihar cm nitish kumar threatened to be killed reward of 25 lakh for the killer
धमकी देने वाले के पंजाब से जुड़े हैं तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ बिहार : लॉकडाउन के बीच एक बड़ी खबर बिहार से आई है / राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हत्या करने वाले को 25 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया गया है / दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सिरफिरे ने जान से मरवाने की धमकी दी है /
..
यह धमकी फेसबुक पोस्ट पर दी गई है। ये फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है / पूरा मामला बिहार के रोहतास (सासाराम) जिले का है, प्रारंभिक जांच में यह मामला पंजाब से जुड़ा बताया जा रहा है / दूसरी ओर, फेसबुक पोस्ट को लेकर मुख्यमंत्री के समर्थकों में काफी गुस्सा है /
.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस युवक का नाम धर्मेन्द्र कुमार पांडे है / धर्मेंद्र बिहार के रोतहास जिले के सासाराम का रहने वाला बताया जा रहा है / इस युवक ने पंजाब के लुधियाना से यह पोस्ट फेसबुक पर किया है / इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया /
.पुलिस की भी नजर इस पोस्ट पर पड़ी / पुलिस ने तुरंत इस वीडियो की जांच-पड़ताल शुरू की / रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पुलिस अधिकारी सियाराम सिंह ने केस दर्ज कराया है / उन्होंने बताया है कि यह युवक टोडा गांव का रहने वाला है /
.मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘पोस्ट सामने आने के बाद हमने मोबाइल नंबर की जांच की / इसके बाद युवक के द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए कुछ अन्य वीडियो की जांच-पड़ताल कर हमें उसके लोकेशन का पता चल गया / युवक को लुधियाना से ट्रेस किया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
bihar cm nitish kumar threatened to be killed reward of 25 lakh for the killer






































