PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में नगर निगम में मेयर के पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के मेयर बने हैं। नगर निगम की डोर उनके हाथ में आ गई है। जानकारी के अनुसार इस दौरान कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई है। भाजपा को 15 और आप को 14 वोटें पड़ीं हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने ठीक एक दिन पहले कांग्रेस द्वारा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया तो वहीं अकाली दल ने भी किनारा कर लिया था। बता दें कि चुनाव दौरान भाजपा और आप के पास 14-14 वोटें थीं तो वहीं सांसद की वोट बी.जे.पी. को मिलने से उसके पास 15 वोटें हो गई।
बता दें कि वोटिंग से पहले सदन में नामजद कौंसलरों की मौजूदगी को लेकर माहौल गरमा गया। भाजपा और आप कौंसलरों के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ। दूसरी तरफ चुनाव दौरान पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का भी डर सता रहा था। जिक्रयोग्य है कि जसबीर सिंह लाडी को आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना था तो वहीं भाजपा के मेयर पद के लिए पिछली टर्म में डिप्टी मेयर रहे अनूप गुप्ता को खड़ा किया।