PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में बीजेपी से पार्षद पद का चुनाव हार चुके भाजपा नेता के गायब होने पर फैली सनसनी, FIR हुई दर्ज, Police अधिकारी ने क्या कहा,

bjp leader jalandhar missing ex mlas Sarbjit singh Makkar brother Bhupinder Singh Makkar made sensational allegations FIR Registered Bhargava Camp Police Station Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां भाजपा के सीनियर नेता व पार्षद पद का चुनाव हार चुके मुकेश पुरी उर्फ मोनू पर पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के भाई भूपिंदर सिंह मक्कड़ ने आरोप लगाया है कि उनके घर से 50 लाख रुपए नकदी, हीरे और सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गया है, फिलहाल मामले में FIR दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए गए बयानों के मुताबिक भाजपा नेता मुकेश पुरी उर्फ मोनू पुरी पर आरोप लगते हुए मक्कड़ मोटर के मालिक भूपिंदर सिंह मक्कड़ ने कहा है कि आलू व्यापारी मुकेश पुरी उर्फ मोनू पुरी ने उनके घर से 50 लाख की नगदी, डायमंड सेट और सोने के जेवर चुराकर भाग गया है / पुलिस थाना भार्गव कैंप की पुलिस को भूपेंद्र मक्कड़ ने शिकायत दी है कि आलू व्यापारी मुकेश कुमार उर्फ मोनू पुरी पुत्र रमेश लाल निवासी काजी मोहल्ला ने उनके घर में चोरी की है /

पुलिस को दिए बयान में भूपेंद्र मक्कड़ पुत्र रोशन सिंह मक्कड़ निवासी सुखमणि एनक्लेव खुरला किंगरा ने बताया कि मुकेश कुमार उर्फ मोनू पूरी उनका मित्र है जो कि लगातार मकसूदा मंडी छत्तीसगढ़ में आलू व्यापारी हैं / मक्कड़ के मुताबिक उनके घर में मोनू पुरी का आना जाना लगा रहता है / मक्कड़ के मुताबिक 16 जुलाई की शाम मोनू पुरी उनके घर आया था / ऐसे में वह और मोनू पूरी बेडरूम में बैठकर चाय पी रहे थे / इसी दौरान किसी रिश्तेदार का फोन आया कि विजय नगर में रहती उनकी साली का मुकेरियां के निकट एक्सीडेंट हो गया /

उन्हें गंभीर अवस्था में जालंधर पठानकोट रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है / सूचना मिलते ही भूपिंदर मक्कड़ साली के घर जाने लगे / हड़बड़ाहट में वह लाकर को लॉक लगाना भूल गए / मक्कड़ के मुताबिक जब वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उनकी साली की डेथ हो चुकी है / शाम जब घर वापस आए तो 50 लाख की नकदी, सोने और डायमंड के लाखों की कीमत के जेवर भी गायब थे / उनके अनुसार उन्होंने अपनी 25वीं सालगिरह पर खरीदे थे /

उन्होंने बताया कि घर के बाहर के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखा हुआ है / इसके होते हुए उनके घर में किसी बाहरी व्यक्ति का आना जाना नामुमकिन है / भूपेंद्र मक्कड़ ने बताया कि मोनू पुरी उनका दोस्त है, जिसका घर में आने जाने पर कोई रोक टोक नहीं थी / ऐसे में उन्होंने अपने दोस्त मुकेश कुमार उर्फ मोनू से बात की तो उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया /

अब देखना यह होगा कि पुलिस थाना भार्गव कैंप में दर्ज FIR नंबर 132 तारीख 29.07.2022 के बाद मोनू पूरी कि गिरफ़्तारी हो पाती है या नहीं? क्योंकि मोनू पूरी की बीजेपी के नेताओं के साथ नजदीकियां किसी से छुपी नहीं हैं और इस समय पंजाब में आप की सरकार है ऐसे में आप नेताओं के साथ उसका संबंध भी इन दिनों सुर्खियां बतौर रहा है / वहीं इस संबंध में पुलिस अधिकारी SHO थाना भार्गव कैंप का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है व आगे कि जाँच जारी है /

Latest News