PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Sushant Singh Rajput Case मामले में NCB ने किया बड़ा दावा,

bollywood sushant singh rajput drugs case ncb charges rhea chakraborty with receiving paying for ganja PTB Big News

PTB Big न्यूज़ मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में बड़ा खुलासा किया है। जी हां, NCB ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई शोविक समेत अन्य आरोपियों से कई बार गांजा खरीदकर अभिनेता सुशांत सिंह को दिया था।

आपको यह भी बता दें कि NCB ने हाल ही में NDPS कोर्ट में सुशांत मौत मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ मसौदा आरोप दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई मंगलवार को हुई। 12 जुलाई को NCB ने इस बात का भी खुलासा किया कि रिया चक्रवर्ती, शोविक समेत सभी आरोपियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर मार्च 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक आपराधिक षड्यंत्र रचा था, ताकि वह ‘‘बॉलीवुड और हाई सोसायटी’’ में ड्रग्स का वितरण,

बिक्री और खरीद कर सकें। NCB ने मंगलवार को दावा किया कि आरोपियों ने मुंबई के भीतर न केवल ड्रग्स की तस्करी की फंडिंग की बल्कि गांजा, चरस, कोकीन जैसे नशीले पदार्थों का इस्तेमाल भी किया था। अवैध तस्करी को वित्तपोषित करने और अपराधियों को शरण देने के लिए इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 27 और 27 ए लगाई गई है।

इसके अलावा धारा 28 और धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप तय करने से पहले अदालत सभी आरोपियों की दोषमुक्ति याचिका पर विचार करेगी। NDPS अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश वी जी रघुवंशी ने मामले की सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है।

Latest News