.
BSC Samester first of Lyallpur Khalsa College Jalandhar result was excellent
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : लायलपुर ख़ालसा कॉलेज जालंधर का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी किये गए बीएससी (नॉन-मैडीकल) समेस्टर पहले का नतीजा शानदार रहा / इस क्लास की छात्रा प्रिया ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में 400 में से 327 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी मेरिट में से सातवाँ स्थान हासिल किया /
..
इस ख़ुशी के अवसर पर सरदारनी बलबीर कौर, प्रधान गवर्निंग कौंसिल ने विशेष तौर पर छात्रा उनके माता-पिता और अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं व छात्रा के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह से मेहनत और लगने के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित किया /
..
वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने भी छात्रा को भविष्य में ओर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और इसके साथ ही उन्होंने प्रो. अरुणजीत कौर, प्रमुख रसायन शास्त्र विभाग, प्रो. जसविन्दर कौर, प्रमुख जुआलोजी / बॉटनी विभाग, डॉ. नरवीर सिंह प्रमुख फिजिक्स विभाग और संबंधित विभाग के अध्यापकों को भी विशेष तौर पर बधाई दी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
BSC Samester first of Lyallpur Khalsa College Jalandhar result was excellent






































