PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

NSC बना दुनिया का चौथा बड़ा IPO प्लेटफॉर्म, 6 महीने में कितने करोड़ के आए IPO, ओर कौन रहा पहले नंबर पर,

business-stock-nse-global-ipo-league-table-ranking-2025-national-stock-exchange-share-market-tips

PTB Big न्यूज़ मुंबई : भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 2025 की पहली छमाही में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान 47,000 करोड़ रुपए के फंड ऑफर के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ग्लोबल IPO की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहा। इश्यू की संख्या के लिहाज से 73 IPO के साथ शीर्ष पर रहा। नैस्डैक 66 IPO के साथ दूसरे पर रहा।

.

.

S&P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक पहली छमाही में दुनियाभर में IPO के जरिए कुल 5.31 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए। इसमें NSE का शेयर 9% रहा। इस लिस्ट में नैस्डैक ग्लोबल मार्केट, NYSE और नैस्डैक ग्लोबल सेलेक्ट मार्केट टॉप पर रहे। इन एक्सचेंजों ने 2.5 लाख करोड़ जुटाए, जो जुटाई गई कुल राशि का 47% है। 

.

बीते साल से 24% कम, पर राशि 36% ज्यादा:—

S&P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के अनुसार 2025 के पहले छह महीनों के दौरान NSE-BSE में 119 IPO आए। इन्होंने 51,150 करोड़ रुपए जुटाए।
2024 में इसी अवधि में 157 IPO के जरिए 37,682 करोड़ रुपए की रकम जुटाई गई थी। यानी संख्या के लिहाज से 24% कम IPO आए। लेकिन इन्होंने 36% ज्यादा राशि जुटाई। भारतीय एक्सचेंजों ने 2024 में 333 नई लिस्टिंग के जरिए कुल 1.7 लाख करोड़ रुपए जुटाए। एनालिस्ट का अनुमान है कि यदि सेकेंडरी बाजार अनुकूल

.

.

बने रहे तो 2025 की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) में भारत में IPO गतिविधियां मजबूत बनी रहेंगी। जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

.