car catches fire at petrol pump in punjab bathinda
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा जिले के कस्बा भुच्चो मंडी में शुक्रवार को एक चलती कार में आग लग गई / बताया जाता है कि इस कार को दो दिन पहले ही खरीदा गया था और आज रोड पर निकलते ही यह हादसा हो गया / सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है /
..
गांव आलीके निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ही सवा लाख रुपए में ली थी / शुक्रवार को वह कोटड़ा कोड़ियां वाला निवासी अपने साथी अमनदीप सिंह के साथ बैस्ट प्राइज में घरेलू सामान खरीदने आया था / खरीदारी के बाद जब दोनों घर लौट रहे थे तो नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के नजदीक रिलायंस पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाया /
जैसे ही पंप से निकलकर रोड पर चढ़े, अचानक धुआं उठता देखा। इससे पहले कि कुछ समझ पाते अचानक आग भड़क गई / उन्होंने जल्दी से कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी / सूचना मिलते ही थाना छावनी के एसएचओ नरिंद्र कुमार पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे / इसके बाद बठिंडा से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया / फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
car catches fire at petrol pump in punjab bathinda




































