PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

जालंधर में कार सवार युवकों ने किया गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लेस एक गुट ने किया दूसरे गुट पर जानलेवा हमला, दहशत का बना माहौल,

Car riding youths did an orgy of hooliganism in Jalandhar One group armed with sharp weapons did a deadly attack on the other group

PTB City News जालंधर : जालंधर के रामामंडी-होशियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित ढिलवां चौक के पास स्थित कांग्रेसी महिला पार्षद के पति गुरनाम सिंह मुल्तानी की दुकान के ठीक बाहर उस समय हड़कंप मच गया / जब तेजधार हथियारों से लेस लोगों ने एक कार सवार लोगों पर देखते ही देखते हमला कर दिया /

यह दृश्य देख आसपास से गुजर रहे लोग भी सेहम गए / मिली जनकारी के अनुसार तेजधार हथियारों से लैस 10-15 हमलावरों ने कार में सवार कुछ युवकों पर जानलेवा कर दिया और गाड़ी के सभी शीशे भी तोड़ दिए और भागने में कामयाब हो गए / इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवकों को पास ही के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक जालंधर के अर्बन एस्टेट एरिया के बताए जा रहे हैं, हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है / इस हमले की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गया / वहीं रविवार का दिन होने की वजह से दुकानों में भीड़ काफी कम थी, जिसकी वजह से हमलावरों को भागने में आसानी हो गई /

वहीं पुलिस का कहना है कि वारदात वाली जगह पर खून भी गिरा पड़ा था, पुलिस ने हमलावरों द्वारा घायल युवकों की तोड़ी गई गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है और आरोपियों की तलाश जारी है / फ़िलहाल पुलिस ढिलवां चौक के आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चैक कर रही है, ताकि हमलावरों का कोई सुराग मिल सके /

Latest News

Latest News