.
Case filed against shopkeeper and driver in Rajouri Tipper seas Security forces deployed on a whim Jammu Kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / राजौरी : राजौरी जिले में बुधवार को लाकडाउन प्रतिबंध जारी रहा / राजौरी व पुंछ जिला में कानून की खिलाफवर्जी करने बाले लोगों तक खिलाफ सख्ती बरती जा रही है / पुलिस प्रशासन की टीमें भी गश्त करती देखी जा रही है /
.जम्मू-पुंछ राजमार्ग व लिंक सड़क मार्गों पर विशेष नाके लगे हुए हैं / प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने बाले लोगों के साथ खास मजबूरी बाले लोगों को ही इक्का दुक्का कर छोड़ा जा रहा और कानून की उल्लंघन करने बाले लोगों के खिलाफ सख्ती भी बरती जा रही है / अधिकारी समय समय पर क्षेत्र का दौरा कर घरों में रहने की आपील कर रहे हैं /
.बुधवार को लॉक डाउन के बीच कानून की उल्लंघन करने बाले एक दुकानदार व एक ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है / जिला राजौरी में सीज किए गांवों में जगह जगह पुलिस द्वारा विशेष टीमें लगाई गई है /
.जिला पुलिस कार्यालय राजौरी से जारी मीडिया / प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंजाकोट के दरेरी गाँव में नियमित गश्त के दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट मंजाकोट मोहम्मद सगीर और पुलिस थाना प्रभारी मंजाकोट मंज़ूर कोहली की अगुवाई वाली टीम ने डीएम के आदेश का उल्लंघन करते हुए एक दुकान खुली पाई जिसके बाद दुकान के मालिक मोहम्मद अयाज़ पुत्र मो. हनीफ पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया /
.राजौरी जिला के अंतर्गत पुलिस थाना मंजाकोट के अंतर्गत गांवों को कोरोना वायरस के संबंध में रेड जोन रखा गया है और गांवों को सील किया गया है / उक्त दुकानदार ने कानून का पालन न करते हुए दुकान को खोले रखा हुआ था जिसपर कार्रवाई की गई / इसी बीच दूसरा मामला जिला के आधीन गांव कलर की सड़क पर देखने को मिला /
पुलिस थाना राजौरी के अंतर्गत पुलिस चौकी चिटयाड़ चिंग्स के इंचार्ज प्रभारी एसआई सुखवीर सिंह के नेतृत्व में टिप्पर को रोका गया और जिसमें ड्राइवर संजय कुमार पुत्र जिया लाल निवासी बथुनी राजौरी को गिरफ्तार किया गया / जो आदेशों का पालन न करते हुए सड़क पर टिप्पर संख्या नंबर जेके11-8335 को दौड़ा रहा था और वाहन को जब्त कर दिया गया /
.एसएसपी राजौरी चंदन कोहली ने कहा कि डीएम द्वारा रेड जोन के रूप में घोषित किए गए मंजाकोट के पांच गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, इन गांवों में सभी सड़क मार्गों और पैदल आवाजाही वाले मार्गों भी पूरी तरह से सील है और पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन वहां के ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में स्क्रीनिंग और स्वच्छता के लिए संभव तरीके अपना रही है कईं लोग कानून का पालन नहीं कर रहे हैं जो गलत है / लोगों को चाहिए कि वह कानून का पालन करें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Case filed against shopkeeper and driver in Rajouri Tipper seas Security forces deployed on a whim Jammu Kashmir






































