PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश के इस प्रसिद्ध सरकारी बैंक पर बड़ा संकट, बंद करनी पड़ेंगी 600 ब्रांच, कहीं आपका इस शाखा में तो नहीं है खाता,

central bank of india to shut down 600 branches India

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : अगर आपका खाता भी पब्‍ल‍िक सेक्‍टर के सेंट्रल बैंक ऑफ‍ इंड‍िया (CBI) में है तो यह खबर आपके ल‍िए है / दरअसल, अपनी फाइनेंश‍ियल कंडीशन को बेहतर करने के ल‍िए बैंक की तरफ से बड़ी संख्‍या में शाखाओं को बंद करने का प्‍लान कर रहा है / समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार बैंक की देशभर में मौजूद 13 प्रत‍िशत शाखाओं को बंद करने का प्‍लान बना रहा है /

बैंक मार्च 2023 तक देशभर में मौजूद अपनी करीब 600 शाखाओं को बंद करने या नुकसान में चल रहीं ब्रांच का विलय (Merger) करने पर विचार कर रहा है / आपको बता दें सेंट्रल बैंक ऑफ इंड‍िया की देशभर में 4594 शाखाएं (Branches) हैं / आपको यह भी बता दें क‍ि साल 2017 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों को आरबीआई के प्रॉम्पट करेक्टिव एक्शन (PCA) लिस्ट में डाला गया था / इस ल‍िस्‍ट में खराब वित्तीय हालत से गुजरने वाले बैंकों को डाला जाता है /

इस ल‍िस्‍ट में आने वाले बैंकों को कई बंदिशों के साथ वित्तीय हालत में सुधार लाने का मौका दिया गया / 2018 में भी आरबीआई के पीसीए फ्रेमवर्क में 12 बैंकों को रखा गया था / उस समय इनमें 11 सरकारी और एक प्राइवेट बैंक था, जिन्हें अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल मुहैया कराई गई /

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंड‍िया को छोड़कर बाकी सभी बैंक पीसीए (PCA) ल‍िस्‍ट से बहार आ गए, लेक‍िन व‍ित्‍तीय स्‍थ‍ित‍ि में सुधार नहीं होने से सेंट्रल बैंक इस ल‍िस्‍ट में ही रह गया / ऐसे में बैंक की आर्थ‍िक स्‍थ‍ित‍ि में सुधार लाने के मकसद से 13 प्रत‍िशत ब्रांच बंद करने पर व‍िचार क‍िया जा रहा है /