PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

ED द्वारा गिरफ्तार किये गए आप पार्टी के विधायक प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को लेकर आई बड़ी ख़बर,

chandigarh-big-heartbeat-punjab-mla-front-ed-app-mla-health-big-news

PTB Political न्यूज़ जालंधर / मोहाली : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को PGI में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया था। सोमवार रात को पूछताछ के दौरान उनकी धड़कन बढ़ी और घबराहट होने लगी। इसके बाद उन्हें मोहाली के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें PGI के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती कराया गया है।

.

.

फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है। सोमवार को ED ने जब उन्हें अरेस्ट किया, तब वे संगरूर में कार्यकार्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। वे संगरूर जिले की अमरगढ़ सीट से विधायक हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें भारी सुरक्षा के बीच ED के जालंधर ऑफिस लाया गया। उधर, विधायक की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही जालंधर में ED ऑफिस के बाहर AAP कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी।

.

.

विधायक जसवंत पर 40 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का आरोप है। एजेंसी पहले भी कई बार जांच कर चुकी है। इससे पहले ईडी ने सितंबर महीने में गज्जनमाजरा के घर छापा मारा था। उनके घर ईडी के अधिकारियों ने करीब 14 घंटे तक सर्च की थी। सूत्रों के अनुसार, माजरा को ईडी ने पहले सिर्फ पूछताछ के लिए ही बुलाया था। मगर सोमवार को एकदम से ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

.

.

विधायक गज्जनमाजरा तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने घोषणा की थी कि वह सिर्फ एक रुपया वेतन लेंगे। गज्जनमाजरा ने कहा था कि पंजाब वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। इसलिए मैं बतौर विधायक एक रुपया वेतन लूंगा। चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को हराया था।

.

Latest News