PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी का आखिर कौन उठा रहा है खर्च, वहीं मान की दुल्हनिया ने फेरों से पहले ट्वीट पर क्या लिखा,

chandigarh punjab cm bhagwant mann marriage today dr gurpreet kaur wedding Big News PTB Big Breaking News Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान 48 साल की उम्र में आज दोबारा शादी कर रहे हैं / दोपहर लगभग 12 बजे उनकी शादी हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी / 29 साल की गुरप्रीत कौर ने शादी के दिन ट्वीट किया, दिन शगना दा चढ़ेया….,

भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं / वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं / पिहोवा की तिलक कॉलोनी में उनका घर है / डॉ. गुरप्रीत कौर ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था / 2017 में MBBS की पढ़ाई यही से पूरी की /

chandigarh punjab cm bhagwant mann marriage today dr gurpreet kaur wedding Big News PTB Big Breaking News Punjab

डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं / उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है / डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं / CM भगवंत मान के ससुर इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता भी है / गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है / दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं /

भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी / पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं / शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं / भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं / सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है /