PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, पार्टी के दौरान हुई झड़प, व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, हुई मौत,

clash during reception party person attacked with sharp weapons one died Firozpur Punjab Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर : पंजाब सरकार द्वारा विवाह शादियों में चाहे ही हथियार लेकर जाने के लिए पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है ताकि शादी विवाह में होने वाली घटनाओं पर रोक लग सके मगर विवाह शादियों में मामूली तकरार को लेकर होने वाले हिंसक झड़प के चलते होने वाली हत्या पर रोक लगती हुई नजर नहीं आ रही।

यह ताजा मामला फिरोजपुर शहर के इलाका में पढ़ते सिटी पार्क प्लाजा में चल रहे रिसेप्शन पार्टी के समारोह में मामूली तकरार इतनी बढ़ गई कि दूसरे गुट के कुछ लोगों ने एक व्यक्ति रंजीत सिंह पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया जिसके चलते रंजीत सिंह की छाती पर तेजधार हथियार लगने पर उसकी मौत हो गई। घायल रंजीत सिंह को फिरोजपुर के सिविल हस्पताल में जब लाया गया तब तक रंजीत सिंह की मौत हो चुकी थी

सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि जब रंजीत सिंह को अस्पताल में लाया गया था तब उसकी मौत हो चुकी थी और उसकी छाती पर तेज वार होने के चलते उसकी मौत हुई है। वहीं इस घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक रणजीत सिंह के चचेरे भाई ने घटना संबंधित जानकारी देते हुए बताया के समारोह में दो गुटों का आपस में झगड़ा हो रहा था और रंजीत सिंह उनको झगड़ा करने के लिए रोक रहा था।

इस दौरान हमलावरों ने उनके भाई पर ही हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस परिवारिक सदस्यों से उनके बयान लेकर जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। और कैमरे के सामने अभी कुछ भी बोल नही रही।

Latest News