PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश के इस राज्य में ब्रा-पेंटी को लेकर जमकर हुआ भारी बवाल, लाठियां भी चलीं, कई लोग हुए घायल,

clash-over-ladies-bra-panty-in-ahmedabad-gujarat-big-shocking-news

PTB Shocking न्यूज़ गुजरात : गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां ब्रा-पेंटी गायब होने को लेकर भारी बवाल हो गया और जमकर लाठियां चल गईं। जहां इस पूरे कांड में तमाम लोग घायल हो गए। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी मामला चर्चा पकड़ रहा है।

दरअसल, अहमदाबाद में धंधुका इलाके के पास स्थित एक गांव में 30 साल की एक महिला का आरोप था कि, पिछले कई दिनों से उसकी ब्रा-पेंटी छत पर से गायब हो जा रही है। महिला का कहना था कि, वह रोज छत पर सुखाने के लिए ब्रा-पेंटी डालकर आती है और बाद में पीछे से कोई गायब कर ले जाता है।

वहीं रोज-रोज के इस सिलसिले से परेशान होकर एक दिन महिला ने गुप्त रूप से पूरी निगरानी की तो पता चला कि उसका 31 साल का एक पड़ोसी उसकी ब्रा-पेंटी गायब कर रहा था। बस इसी खुलासे पर महिला ने पड़ोसी को पकड़ लिया और इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठियां चल गईं। महिला पक्ष के लोग और आरोपी पड़ोसी पक्ष लोगों में जबरदस्त भिड़ंत हुई और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे कांड में हुई मारपीट में 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं। जबकि मारपीट के चलते दोनों पक्षों के करीब 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दो FIR दर्ज की हैं। एक FIR में मारपीट को लेकर कार्रवाई की जा रही है तो दूसरी FIR में महिला की ब्रा-पेंटी गायब होने और उससे छेड़छाड़, नुकसान पहुंचाने को लेकर कार्रवाई हो रही है।

Latest News