.
clouds will rain in himachal from 27 to 31 may warning of storm in 10 districts Himachal Pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी के कड़े तवेरों से सकून मिलेगा / 27 मई से मौसम करवट लेगा और अनेक क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं / मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 मई से 31 मई तक समूचे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा /
मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में आने वाले 10 जिलों में 28 व 29 मई को अंधड़ व बिजली कडक़ने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है / इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से हवाएं चलने की आशंका है / प्रदेश में गर्मी के प्रकोप के बीच लोग बादलों के बरसने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं /
.पिछले चार-पांच दिनों से राज्य में प्रचंड गर्मी पड़ रही है / मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री पार कर गया है तथा दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है / आलम यह है कि रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है / सोमवार को भी पूरे प्रदेश में गर्मी का रौद्र रूप देखा गया /
.उना राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया / बीते कल वहां पारा 42 डिग्री था / इसके अलावा बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40, हमीरपुर में 39.8, सुंदरनगर में 38.4, कांगड़ा में 37.5, नाहन में 37.3, चंबा में 35.9, भुंतर और सोलन में 35.5, धर्मशाला में 31.8, शिमला में 28.1, कल्पा में 24.4, डल्हौजी में 23.2 और केलंग में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया /
.मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार आगामी 24 घंटों में तापमान में और उछाल आएगा, लेकिन 27 से 31 मई तक मौसम बिगडऩे की संभावना है / पश्चिमी विक्षोभ 27 मई को सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से मध्यवर्ती व उच्चपर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 28 मई को मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम में परिवर्तन आने से राहत मिलेगी /
.उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीत व किन्नौर जिलों को छोडक़र अन्य सभी 10 जिलों में 28 व 29 मई को बिजली कडक़ने व अंधड़ चलने के साथ बारिश होने की चेतावनी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
clouds will rain in himachal from 27 to 31 may warning of storm in 10 districts Himachal Pradesh






































