PTB News

Latest news
जालंधर, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, दो दिन से घर से गायब था युवक, पंजाब, विजिलेंस विभाग के SSP को किया सस्पेंड, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण पर NCC कैडेट्स द्वारा नु... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸਰਤਾਜ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ, सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अपने विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और सफल प्रयोगो... इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने युवा माइंड को हरियाली की ओर बढ़ने और हर दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप म... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਿਵਸ 2025, बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी; जानें क्या है मामला PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल का तिरंगा फहराकर किया उद्घाटन, अयोध्या : मंत्रोच्चारण के साथ राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर...
Translate

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के ट्रैवल एजेंटों को लेकर कही बड़ी बात,

cm-bhagwant-mann-give-new-vehicles-to-punjab-police-fake-travel-agents-ruining-the-lives-of-youth

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के मानव तस्करी विरोधी यूनिट को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष कदम उठाया गया है। सी.एम. भगवंत मान द्वारा आज यहां यूनिट के काफिले में 16 नई महिंद्रा बोलेरो गाड़ियां और 56 मोटरसाइकिलो को शामिल किया गया है। इन वाहनों को सी.एम. मान द्वारा हरी झंडी दिखाई गई।

इस मौके पर सी.एम. मान ने कहा कि वह बार-बार कहते हैं कि पंजाब पुलिस को अपडेट किया जा रहा है और टेक्नोलॉजी में पंजाब पुलिस को देश की नंबर वह पुलिस बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है और एक्शन में है। इसके साथ ही पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि फर्जी ट्रैवल एजेंटों के कारण युवाओं की जिंदगी खराब हो रही है और पंजाबियों को बाहर जाकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते पंजाबियों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मानव तस्करी और जाली एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है, जिसके लिए मानव तस्‍करी विरोधी यूनिट को मजबूत कर दिया गया है।

Latest News

Latest News