PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब में फर्जी डिग्री पर नौकरी पाने वालों के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाही, जाने

CM Bhagwant Mann made a big announcement big action will be taken against those who get jobs on fake degrees in Punjab

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में फर्जी डिग्री पर सरकारी नौकरी करने वाले जल्द बर्खास्त होंगे। पंजाब के CM भगवंत मान ने खुद इसका ऐलान किया। मान ने कहा कि कुछ रसूखदार और नेताओं के रिश्तेदार जाली डिग्री पर सरकारी नौकरी कर रहे हैं। जल्दी ही पंजाब के लोगों के टैक्स के एक-एक पैसे का हिसाब लोगों के सामने लाएंगे। स्पष्ट है कि जल्द इस मामले में सरकार पर्दाफाश कर सकती है।

कुछ दिन पहले पंजाब राज सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक में भर्ती डिप्टी जनरल मैनेजर के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। वह 21 साल से नौकरी कर रहे थे। मान सरकार ने उन्हें कुर्सी से हटा दिया। डिप्टी जनरल मैनेजर अमनदीप सिंह पर आरोप लगा कि वह गलत योग्यता से भर्ती हुए। पद के लिए जो योग्यता चाहिए थी, वह इनके पास नहीं थी।

फर्जी डिग्री पर नौकरियां कर रहे लोगों को निकालने के बाद उनकी जगह नई भर्ती होगी। इससे पंजाब में बेरोजगार घूम रहे युवकों को नौकरी का मौका मिलेगा। मान सरकार ने पहले ही करीब 27 हजार नई भर्ती का ऐलान किया है। इनमें से कई पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है।

पंजाब में विधानसभा में हुई भर्ती की भी मान सरकार जांच करवा रही है। पंजाब के खनन मंत्री हरजोत बैंस ने चुनाव से पहले इसमें घपला बताया था। बैंस ने कहा था कि कांग्रेस सरकार ने अपने और अपने कर्मचारियों के रिश्तेदारों को इसमें भर्ती किया है। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां ने इसकी जांच के आदेश दे दिए।