PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के इन ठग Travel एजेंटों के खिलाफ सरकार करने जा रही है सख़्त कार्रवाई, लिस्ट हुई तैयार,

cm-punjab-bhagwant-mann-punjab-govt-ready-for-take-strict-action-against-thug-travel-agents-immigration-agents-work-permit

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विदेश में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेगी और ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करेगी। पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने उन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है

जो राज्य के युवाओं को धोखा देने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एन.आर.आई. विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक विशेष बैठक 11 जुलाई को बुलाई गई है, जिसमें ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

इस मामले में मंत्री ने बताया कि प्रवासी मामले विभाग पंजाब द्वारा ठग ट्रैवल एजेंटों की सूची पहले ही तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के युवाओं के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के जो युवक-युवतियां ठग ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी के कारण विदेश में फंसे हुए हैं उनकी घर वापसी के लिए पंजाब सरकार हर संभव मदद करेगी, वे पंजाब के एन.आर.आई. विभाग के साथ संपर्क करें।

आपको यह भी बता दें कि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के प्रयासों से हाल ही में इराक में फंसी पंजाब की एक बेटी सकुशल घर लौट पाई। यह लड़की अपने अच्छे भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अमृतसर से इराक गई थी जिसे गुरदासपुर के एक एजेंट ने धोखे से वहां फंसा दिया था और उसके सारे पैसे और पासपोर्ट अपने पास रख लिए थे।

Latest News