PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इंसाफ मांगने गई टीचर पर भड़के सीएम ने दिए सस्पेंड करने के आदेश,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

CM suspends orders to give justice to teacher

आखिर क्या था माजरा और क्यों भड़के सत्ता के नशे में चूर हो चुके यह सीएम, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ उत्तराखंड : सत्ता का नशा राजनेताओं पर किस कदर हावी हो जाता है इसका एक और उदाहरण देखने को मिला है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जनता दरबार में पहुंची एक विधवा टीचर जब अपनी समस्या सीएम को बताई तो वह भड़क उठे और सीधा निलंबन (सस्पेंड) का आदेश सुना दिया / रावत को महिला टीचर की शब्दों से आपत्ति थी /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

मुख्यमंत्री के व्यवहार पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और महिला टीचर का निलंबन वापस लेने की मांग की है यह कहना है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का, उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम असंवेदनशील हो चुका है एक विधवा महिला का ट्रांसफर दूर-दराज के इलाके में किया जा रहा है और उसकी कोई सुनने वाला नहीं है मैं सीएम से कहूंगा की वह पुलिस को आदेश दें की महिला को रिलीज किया जाए और निलंबन वापस लिया जाए /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

अपनी शिकायत में महिला मुख्यमंत्री से ट्रांसफर नहीं किये जाने की अपील करते हुए कहती हैं कि ‘मैं 25 साल से काम कर रही हूं / मेरे पति की मौत हो गई है / मेरे बच्चों को कोई देखने वाला नहीं है मैं अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकती हूं मैं नौकरी भी नहीं छोड़ सकती हूं आपको मेरे साथ न्याय करना पड़ेगा /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

टीचर की इस दलील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नौकरी शुरू की थी तो आपने क्या लिख कर दिया था? जिस पर टीचर कहती हैं कि मैंने यह भी लिखकर नहीं दिया था की मैं बनवास भोगूंगी / आपका ही नारा है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ / ये नहीं की बनवास भेजना है /

[smartslider3 slider=18].

इसी जवाब पर सीएम भड़क उठे और कहा कि अध्यापिका हो, नौकरी करती हो ठीक से बोलो जरा सभ्यता सीखो यार महिला बोलती रही जिसपर गुस्साए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सस्पेंड कर दूंगा आपको अभी सस्पेंड हो जाएगी / जिस पर महिला ने कहा कि आप क्या सस्पेंड करेंगे मैं खुद घर बैठी हूं /

[smartslider3 slider=19].

मुख्यमंत्री को गुस्सा देख तुरंत वहां तैनात सुरक्षाकर्मी पहुंचे और महिला को हिरासत में ले लिया / महिला कार्रवाई न करने की अपील करती रही लेकिन उनकी एक न सुनी गई आग-बबुला मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों को सख्त लहजे में कहा कि महिला को यहां से ले जाओ बाहर इसे कस्टडी में लो जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया / जिस पर महिला टीचर ने कहा कि चोर उचक्के कहीं के /

CM suspends orders to give justice to teacher