PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜੱਟ ਸਿੱਖ ਕੌਂਸਿਲ ਵਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, इनोसेंट हार्ट्स में मैटेवर्स सत्र : भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के स्टूडेंट विराज शर्मा ने ग्रुप का नाम रोशन किया, पी सीएम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जालंधर ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया, Prof. (Dr.) Vikrant Sharma, Dean, GNA University, Achieves ISTE Best Engineering Administrative Awar... अपनी गलती सुधाने में लगी IndiGo AirLines, यात्रियों को भविष्य में देने जा रही है बड़ा तोहफा, Tata Sierra ने रफ्तार के बाद अब माइलेज में रचा बड़ा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर शुरू हुआ बवाल, हिमाचल में एक साथ 20 कंपनियों पर पड़ी पुलिस की रेड, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित--श्वेत मलिक
Translate

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने करोड़ों की प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर जबरन बसूली करने के मामले में ASI सहित 7 को किया गिरफ्तार, लाखों रूपये भी किये बरामद,

Commissionerate Police bust extortion racket, arrest seven including Assistant Sub Inspector Jalandhar PTB Big Breaking news

Commissionerate Police bust extortion racket, arrest seven including Assistant Sub Inspector Jalandhar

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने जबरन वसूली करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को काबू कर उनके पास से 29.70 लाख रुपये की नकदी बरामद की है / आरोपियों में एक एएसआई भी शामिल है / इस सारे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया की अर्बन एस्टेट फेज 2 के रहने वाले शीशपाल सिंह ने शिकायत दी थी की परमजीत सिंह व उसके साथी कुछ समय पहले उनके दफ्तर में आए थे और एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति की मदद की गुहार लगाई थी /

.
.

उन्होंने बताया की इसके बाद आरोपियों ने कैंसर पीड़ित की मदद के लिए शीशपाल सिंह से 45000 लिए थे / इसके बाद से आरोपी परमजीत सिंह शिकायतकर्ता शीशपाल सिंह के संपर्क में रहे और उससे अक्सर मिलना जुलना शुरू कर दिया / शीशपाल सिंह आर्थिक तौर पर मजबूत था इसलिए आरोपियों ने उससे मोटी रकम निकलवाने की योजना बनाई / आरोपियों ने शिकायतकर्ता को दो प्लाट डेढ़ करोड़ और एक करोड रुपए की लागत वाले दिलवाने के लिए डील करने के लिए मनाया /

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आगे बताया कि इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को प्लाट की डीलिंग के लिए जीआरपी थाना नजदीक लक्कड़ वाला पुल के पास बुलाया / पीड़ित अपने बेटे सहित 50 लाख की नगदी वाला बैग लेकर वहां पर पहुंच गया / वहां पर आरोपियों के साथ एएसआई परमजीत लाल भी मौजूद था / शिकायतकर्ता के वहां पहुंचते ही एएसआई परमजीत लाल, परमजीत सिंह, किंगपिन रंजीत सिंह निवासी अर्बन एस्टेट-1, कुलविंदर सिंह निवासी बेगमपुर, विनोद कुमार निवासी काकी पिंड, कुलदीप सिंह निवासी क़ाज़ी मंडी, बचित्तर सिंह ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और उससे रुपयों वाला बैग ले लिया /

.

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को इस घटना की शिकायत दी / पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच सीआईए स्टाफ 1 को सौंप दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी परमजीत को लुधियाना के माछीवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया और उसकी बताई गई जगहों पर छापेमारी कर बाकी 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया /

.

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि परमजीत सिंह साल 2008 में होशियारपुर कोर्ट द्वारा साल 2005 के टांडा पुलिस द्वारा दर्ज अपहरण और जबरन वसूली के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है, लेकिन 8 जनवरी 2019 को आरोपी 3 सप्ताह की पैरोल पर आया था और वापस नहीं गया, जिसके बाद बाद आरोपी को अदालत ने भगौड़ा करार कर दिया गया था / आरोपी परमजीत सिंह अपना नाम मनप्रीत सिंह रखकर माछीवाड़ा में रह रहा था / पुलिस ने आरोपियों पर थाना नई बारादरी में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Commissionerate Police bust extortion racket, arrest seven including Assistant Sub Inspector Jalandhar

Latest News