.
congress councilor shot died in malerkotla Barnala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ मलेरकोटला : पंजाब के मालेरकोटला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां स्थित 20 नंबर वार्ड से कांग्रेस पार्टी के पार्षद और न्यू रानी महल के मालिक मुहम्मद अनवर (53) को देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्षद अनवर अपने दोस्त मुहम्मद धैर्यवान अर्जी नवीस की माता के जनाजे से लुधियाना सड़क पर स्थित कब्रिस्तान जा रहा था / जनाजा अभी पीछे ही था कि जब वह अपने मोटरसाइकिल पर मालेरकोटला के फायर ब्रिगेड दफ्तर के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात हमलावरों ने उसके मुंह पर गोलियां मार दीं /
..
इस हमले में पार्षद अनवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया / वहीं पुलिस ने घटना की सुचना मिलते ही पुरे इलाके में नाकाबंदी कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है / आपको यह भी बता दें कि अनवर के पेलेस में ही उसके बेटे की मेहंदी की रस्म थी और 28 जनवरी को उसके बेटे की शादी होनी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
congress councilor shot died in malerkotla Barnala Punjab




































