PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस पार्टी का बड़ा एक्शन, इस जिले के मेयर को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला,

Congress party's big action, Mayor of this district Raman Goyal was expelled from the party for 6 years amriner raja warring

पीटीबी पोलिटिकल न्यूज़ 23.02.2023 बठिंडा : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस ने जिला बठिंडा के मेयर रमन गोयल को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आपको यह भी बता दें कि उक्त कदम कांग्रेस ने पार्टी विरोधियी गतिविधियों को देखते हुए उठाया गया है।

आपको यह भी बता दें कि बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यह अहम फैसला लिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संगठन के महासचिव कैप्टन संदीप सिंह संधू के हस्ताक्षरों तले एक पत्र जारी करके उक्त जानकारी दी गई है। आपको यह भी बता दें कि पिछले लंबे समय से कांग्रेस के अंदर ही मेयर रमन गोयल के खिलाफ आवाजें उठ रही थी तथा उन्हें बदलने की मांग की जा रही थी।

मेयर रमन गोयल को मेयर बनाने में पूर्व खजाना मंत्री तथा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए मनप्रीत सिंह बादल तथा उनके गुट ने अहम भूमिका निभाई थी। मनप्रीत सिंह बादल के भाजपा में शामिल होने के बाद मेयर रमन गोयल के पति संदीप गोयल अपने पूरे गुट सहित मनप्रीत बादल को विशेष तौर पर बधाई देने भी गए थे। उसी दिन से ये कांग्रेसी नेता हाईकमान की नजरों में आ गए थे।

राजा वड़िंग गुट के नेताओं और वर्करों की ओर से भी मेयर और उनके गुट के खिलाफ कई दिनों से झंडा उठाया हुआ था। इन्हीं कारणों के चलते काग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मेयर रमन गोयल, वार्ड नंबर 44 के पार्षद इंद्रजीत सिंह, वार्ड नंबर 40 के पार्षद आत्मा सिंह, वार्ड नंबर 42 के पार्षद सुखराज सिंह औलख तथा वार्ड नंबर 46 के पार्षद रजत राही को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Latest News