PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

जालंधर : दिन में 100 से ज्यादा बार बंद होने वाला फाटक, जाम से लोगों को मिलेगी राहत, घूम कर आने का भी बचेगा सफर,

construction-work-of-jalandhar-gurunanak-pura-railway-fatak-will-start-soon

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में लगातार जाम की स्थिति बनती जा रही है। ऐसे में शहर का एक फाटक ऐसे भी है जो दिन में करीब 100 से ज्यादा बार बंद रहता है और इसके बावजूद वहां दिन प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रहती है, लेकिन अब से करीब 2 हफ्ते बाद इस फाटक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आरंभ होने वाला है, जिसका रेलवे द्वारा निर्माण करवाया जाएगा।

.

दरअसल हम बात कर रह हैं गुरु नानकपुरा सड़क मार्ग की जहां पर स्थित फाटक के ऊपर फ्लाईओवर जिसके लिए करीब 40 करोड रुपए का फंड मंजूर किया गया है और जिसकी 5 साल पहले प्लानिंग भी की गई थी। इस पुल के निर्माण के लिए आधा-आधा खर्च रेलवे और लोक निर्माण ने करना था अब योजना फाइनल हो गई है। यहां पर 250 मीटर लंबा टू लेन पुल बनेगा।

.

.

इसे लद्देवाली की तर्ज पर ही स्ट्रिंग ब्रिज बनाया जाएगा। पुल के निर्माण के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, जोकि लाडोवाली रोड के वाहन चालक BSF चौक से होकर नेशनल हाईवे पर जाएंगे। जिन लोगों को हीरा गेट इलाके से नेशनल हाईवे की तरफ जाना है वह सूर्य एनक्लेव की 120 फ्ट रोड से होकर जा सकेंगे। रेलवे स्टेशन की तरफ से गुरु नानकपुरा आने वाले वालों के लिए रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता काम आएगा।

.

आपको बता दें की करीब 6 महीने का यह वैकल्पिक रास्ता चुनना होगा। गुरु नानकपुरा फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज तैयार करने के दौरान 6 महीने तक ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। गुरु नानकपुरा ईस्ट और वेस्ट के लोगों को सूर्य एनक्लेव के अंदर व नेशनल हाईवे के रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। ब्रिज को इस तरह तैयार किया जाएगा कि गुरु नानकपुरा के दुकानदारों की दुकान में बच जाए और कामकाज भी प्रभावित नहीं होगा।

.

जैसा की रामा मंडी फ्लाईओवर के दौरान ओवर के दोनों तरफ बनी हुई है PAP की सर्विस लेन बंद होने के बाद बढ़ गया है। 2018 में जब PAP की सर्विस लेन बंद हुई तो इसके बाद शहर का ट्रैफिक गुरु नानकपुरा फाटक पर आ गया। जोकि दिन में 100 से ज्यादा बार बंद होता है। 2018 में इस फाटक पर ट्रैफिक व्हीकल यूनिट करीब 1.82 लाख था जो अब 3 लाख तक पहुंच गया है। अब ओवर ब्रिज बनने से समस्या खत्म हो जाएगी और लोगों को आसानी से नेशनल हाईवे पर जाने का रास्ता मिल जाएगा।

.

.

ऐसे में जब फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा तब हल्के वाहनों की आवाजाही सूर्य इन्क्लेव, बशीरपुरा और कमल विहार के फाटकों पर बढ़ जाएगी। हैवी वाहनों को सिटी से निकलने और दाखिल होने के लिए PAP रामा मंडी का रास्ता इस्तेमाल करना पड़ेगा। अब देखना यह होगा की कई सालों से जो गुरु नानकपूरा फाटक भारी ट्रेफिक से जूझ रहा था, जिससे आम जनता को भी परेशानी हो रही थी का निर्माण कब शुरू होगा है और कब खत्म?

.

.