PTB न्यूज़ “Cricket” : सीएसके ने फाइनल (IPL Final CSK vs Gt) मैच में गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया। आईपीएल फाइनल मैच में भी रोमांच देखने को मिला। जब आखइरी 2 गेंद पर सीएसके को 10 रनों की दरकार थी। ऐसे में जडेजा ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। इसके बाद सीएसके के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया।
आपको यह भी बता दें कि मैच के आखिरी पलों के दौरान सीएसके टीम के कप्तान धोनी का रिएक्शन भी चर्चा का विषय रहा। एक ओर जहां धोनी ने जडेजा (Dhoni Jadeja) को गोद में उठाकर जीत का जश्न मनाया तो वहीं दूसरी ओर जब आखिरी पल मैच का चल रहा था तो धोनी के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें साफ झलक रही थी। आईपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया गया है।
We are not crying, you are 🥹
The Legend continues to grow 🫡#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/650x9lr2vH
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2023
वीडियो में धोनी के रिएक्शन को देखा जा सकता है। ऐसा पहली बार है जब धोनी के इमोशन इस तरह से बाहर आए हैं। बता दें कि आखिरी गेंद पर जैसे ही उन्होंने चौका लगाया, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) को छोड़कर चेन्नई की पूरी टीम मैदान पर दौड़ पड़ी। धोनी ने आंखों में आई नमी को छिपाने के लिये आंखें बंद कर ली थी। बाद में वह जश्न मनाने के लिये टीम के बीच पहुंचे।
चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाने के बाद आईपीएल से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिये वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे। इस सत्र की शुरूआत से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि यह धोनी का आखिरी सत्र होगा। हर मैदान पर दर्शकों ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया, उससे इसकी संभावना और प्रबल होती नजर आ रही थी।
गुजरात टाइटंस पर फाइनल में पांच विकेट से जीत के बाद धोनी से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी सत्र है, उन्होंने कहा,‘‘अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है। शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं, उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिये,’








































