PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी ख़बर, निगम ने होटलों के पैकेज किए घोषित, क्रिकेट प्रेमियों को भी होगा बड़ा लाभ,

cricket-world-cup-2023-himachal-pardesh-tourism-development-corporation-announces-hotel-packages-dharamshala

PTB Big न्यूज़ धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम विश्वकप के मैचों के दौरान धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों की मेहमाननवाजी के लिए तैयार हो गया है। निगम ने मैच देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए होटलों के आकर्षक पैकेज घोषित कर दिए हैं। पैकेज में दो दिन और तीन रात के ठहराव की सुविधा दी गई है। निगम की ओर से धर्मशाला में अपने होटल धौलाधार, कुनाल और भागसू के लिए यह पैकेज जारी किए हैं।

.

.

क्रिकेट प्रेमियों को पैकेज का लाभ उठाने के लिए सबसे अधिक शुल्क कोतवाली बाजार स्थित होटल धौलाधार में चुकाना होगा। ट्रिपल आक्यूपेंसी के लिए डीलक्स रूम का 15,400 रुपये में तो डबल आक्यूपेंसी के लिए 11,310 रुपये का पैकेज है। इसी तरह डीलक्स रूम का 13,860 रुपये और 10,100 रुपये का पैकेज रहेगा। लोअर धर्मशाला स्थित होटल कुनाल में सबसे कम डीलक्स रूम के 8,760 और 12,060 रुपये और सेमी डीलक्स के 7,550 रुपये और 10,520 रुपये होंगे।

.

.

मैक्लोडगंज स्थित होटल भागसू में पैकेज का लाभ उठाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को धौलाधार से कम लेकिन कुनाल से ज्यादा दाम चुकाने होंगे। इस पैकेज में सुबह की चाय, नाश्ता और रात का शाकाहारी भोजन की सुविधा भी शामिल है। एचपीटीडीसी के एजीएम नवदीप थापा के अनुसार धर्मशाला में विश्व कप मैचों को लेकर प्रदेश और बाहरी राज्यों के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। इसे देखते हुए निगम ने विशेष ऑफर के साथ पैकेज घोषित कर दिए हैं। निगम धर्मशाला के तीन होटलों में क्रिकेट प्रेमियों को यादगार अनुभव देने के लिए तैयार है।

.

.

यह भी पढ़ें : Kulhad Pizza मामले के बाद अब पति पर लगे अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर बाजार में बेचने के गंभीर आरोप,

.

Latest News

.

Latest News