PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

‘बेटी दिवस’ पर लड़कियों की शिक्षा पर दिया जोर, सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से मनाया गया ‘अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस’

daughters-day-celebrated-by-st-soldier

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बेटियों को मां दुर्गा और मां लक्ष्मी का रुप माना जाता है। हर घर में बेटों से ज्यादा बड़ा दर्जा बेटियों को दिया जाता है। हालांकि बेटियों के होने की खुशी एक दिन नहीं बल्कि साल के पूरे दिन मनाई जानी चाहिए। यह विचार सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्युशनस द्वारा मनाए गए ‘अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस’ पर वाइस चेयरपरसन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने प्रकट किए।

उन्होंने ने कहा कि लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। समाज में फैली लड़कियों से संबंधित कुरीतियों को मिटाने के लिए ‘बेटी दिवस’ का महत्व ओर भी बड़ जाता है। इस दिवस संबंधी नन्हीं छात्राओं की एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

इस दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में सजकर मॉडलिंग, सोलो सांग, गिद्दा इत्यादि में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में श्रीमती चोपड़ा ने अपने संदेश में लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए सभी अभिभावकों कों बेटियों को बेटों के बराबर अवसर प्रदान करने की अपील की।

Latest News