.
DC and CP ASKS NHAI TO CONDUCT CONDUCT TOTAL STATION SURVEY FOR STREAMLINING TRAFFIC ON PAP CHOWK ALONG WITH INITIATING WORK ON EIGHT LANING OF PAP ROB
पी.ए.पी. ओवर ब्रिज को 8 लेन बनाने के लिए भी दिये निर्देश,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व डीसीपी ट्रैफिक नरेश डोगरा ने राष्ट्रीय हाईवे अथारटी के आधिकारियों को कहा है कि वह पी.ए.पी. चौंक में यातायात को सुचारू ढंग से चलाने के लिए स्टेशन सर्वे किया जाये / इस के अतिरिक्त पी.ए.पी. ओवर ब्रिज को 8 मार्गी करने के काम को भी शुरू करने के बारे में जरुरी निर्देश जारी किये गए हैं /
. .दोनों आधिकारियों ने आज हाईवे अथारटी के आधिकारियों से लम्बे विचारचर्चा के बाद कहा गया कि राष्टीय हाईवे अथारटी के अधिकारी पी.ए.पी. और रामामंडी ओवर ब्रिज को 8 मार्गी करने के लिए जरूरी कदम तुरंत उठाने और इस पुल को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये / उन्होने कहा कि जालंधर शहर की तरफ से और अमृतसर से हजारों वाहन पी.ए.पी. चौंक में आ कर फंस जाते हैं जिस कारण यातायात में बडी दिक्कत पेश आ रही है /

उन्होने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए तुरंत स्टेशन सर्वे करके संभावी हलों की तलाश करके उनको लागू किया जाये / इसके अतिरिक्त दोनों आधिकारियों ने हाईवे अथारटी की तरफ से बी.एस.एफ. चौंक से पी.ए.पी. चौंक तक दो लेन मार्ग बनाने के प्रस्ताव को मजूरी दे दी गई है जिस से अमृतसर जाने वाले लोगों को बडी राहत मिलेगी / उन्होने हाईवे अथारटी के इस प्रस्ताव से सहमति जताई कि बी.एस.एफ चौंक से पी.ए.पी. चौंक तक सडक को 7 मीटर तक चौडा किया जाये /
..
इस के अतिरिक्त पी.ए.पी. चौंक में अमृतसर तरफ की तरफ 85 मीटर लंबा बाइपास बनाने के विचार को भी सहमति दे दी गई है / उन्होने कहा कि फ्3लाईओवर की दीवार के साथ वाले नालों को भूमिगत बनाया जाये जिससे राहगीरों को किसी किस्म की दिक्कत पेश न आए / इस अवसर पर डी.सी.पी. नरेश डोगरा, सहायक कमिश्नर पुलिस एच.एस. भल्ला, प्रोजैक्ट डायरैक्टर राष्ट्रीय हाईवे अथारटी कर्नल (रिटा.) योगेश सिंह उपस्थित थे /
..
DC and CP ASKS NHAI TO CONDUCT CONDUCT TOTAL STATION SURVEY FOR STREAMLINING TRAFFIC ON PAP CHOWK ALONG WITH INITIATING WORK ON EIGHT LANING OF PAP ROB






































