.
DC and CP reaches to people and on duty staff for enquiring their well बीइंग Organise flag march in various parts of the city
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ़्यू के दौरान आज ड्यूटी पर अमले और लोगों का हाल पूछने के लिए उनके साथ भेंट की गई /
..
शहर में फ्लैग मार्च के दौरान डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर किशनपुरा चौक में ड्यूटी पर तैनात अमले को मिले / इस अवसर पर सिपाही लवली जोकि उच्च आधिकारियों को अपने पास आए हुए देखकर हैरान हुआ को दोनों आधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के बारे में पूछा गया /
.इस अवसर पर उन्होंने सिपाही से आगे से जिले में व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए सुझाव भी लिए, इस तरहं डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर द्वारा एक परिवार को अपने घर की बालकोनी में खडे देखकर उनके घर के आगे जा कर उनसे बातचीत की गई / उन्होंने बच्चे की पढाई के बारे में पूछा और उनको शुभकामनाएँ दीं /
.दोनों अधिकारीयों ने परिवार को स्व एकांतवास के लिए घर में रह कर कोरोना के विरुद्ध जंग में योगदान डालने के लिए कहा गया / डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन जिले में कर्फ़्यू को सख्ती से लागू करने के लिए वचनबद्ध है / उन्होंने लोगों को इस नेक काम में जिला प्रशासन को अधिक से अधिक सहयोग देने के लिए भी कहा /
.इस दौरान डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर द्वारा इस अवसर पर बी.एम.सी.चौक, नामदेव चौक, श्रीराम (नेहरू गार्डन) चौक, भगवान वाल्मीकि (ज्योति) चौक, रेन्क बाजार, सैदां गेट, नाईया बाजार, लव कुश (मिलाप) चौक, फगवाडा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पुरानी रेलवे रोड, दोमोरिया पुल, किशनपुरा चौक, रेलवे स्टेशन, मदन फल्लौर मिल चौक,लाडोवाली रोड और जिला प्रशासकी कॉम्पलेक्स में फ्लैग मार्ग किया / इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और जसबीर सिंह, डिप्टी कमिश्नर पुलिस एन.के.डोगरा और ए.एस.पुआर के इलावा अन्य भी शामिल थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
DC and CP reaches to people and on duty staff for enquiring their well बीइंग Organise flag march in various parts of the city






































